रेनुकूट/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के रेनुकूट में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया जिसमे पिपरी जमा मस्जिद के समीप के निवासी सलमान पुत्र मोहम्मद राज उम्र लगभग 25 वर्ष रेनुकूट गरुद्वारा के सामने रेनुकूट से मूर्धवा की ओर जा रही हईवा के संपर्क में आ गए जिसमें ट्रक पहिया उसके ऊपर चढ़ जाने के कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी ।
पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर हंडाल्को अस्पताल मोर्चरी में रखवा कर आगे की कार्यवाई की जा रही है ।

