सत्यपाल,,म्योरपुर /सोनभद्र थाना क्षेत्र के बीजपुर-मूर्धवा मार्ग पर खैराही गांव के समीप शुक्रवार की भोर में करीब चार बजे मरीज भर्ती कराकर जिला अस्पताल लोढ़ी (राबर्ट्सगंज) से वापस आ रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक लिप्टस के पेड़ से टकरा गयी।हादसे में चालक लक्ष्मीकांत 35 वर्ष पुत्र संग्राम और ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) सुखबीर सिंह उर्फ बादल 35 वर्ष पुत्र महताब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु दोनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन जिला अस्पताल से भी चिकित्सकों द्वारा दोनों घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया जहां दोनों घायलों का इलाज जारी है।ईएमटी सुखबीर कन्नौज के निवासी जबकि चालक लक्ष्मीकांत चंदौली के रहने वाले हैं।

