सोनभद्र:बुधवार की दोपहर घोरावल तहसील क्षेत्र अंतर्गत शाहगंज कस्बा मे एसडीएम पहुंचे। गंदगी को लेकर उन्होंने वहां पर सफाई की मुहिम चलाई। उपजिलाधिकारी घोरावल आशीष तिवारी ने बताया कि शाहगंज जोकि ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता है। शाहगंज मे दुकानों के सामने एवं रोड के किनारे गंदगी होने के कारण क्षेत्रीय ग्राम प्रधान एवं संबंधित वीडियो पंचायत को निर्देशित किया गया कि साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
गंदगी की शिकायत दुकानदारो एवं जन सामान्य की ओर से आए दिन मिल रही थी। इसी क्रम में एडीओ पंचायत द्वारा एवं ग्राम प्रधान द्वारा स्वयं उपस्थित होकर कई सफाई कर्मियों को एक साथ लेकर साफ सफाई का कार्य कराया गया। सफाई के प्रति जनता को एवं दुकानदारों को जागरुक भी किया गया एवं उन्हें कूड़े को एक ही स्थान पर फेंकने एवं सफाई में सहयोग के लिए प्रेरित भी किया गया। कुछ स्थानों पर जल भराव है। उस जल भराव को समाप्त करने के लिए मनरेगा के तहत कार्य करने हेतु भी निर्देशित किया गया।

