सत्यपाल सिंह,,म्योरपुर /सोनभद्र थाना क्षेत्र के काचन गांव में मंगलवार को आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला जब एक घर पर अचानक आकाशीय बिजली गिरी।इस दौरान घर में मौजूद करीब नौ लोग झुलस गये और आधे घंटे के लिए अचेत हो गये।होश में आने पर घर के लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया।करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने अंशिका 13 वर्ष पुत्री प्रमोद को मृत लाया घोषित कर दिया। वहीं प्रमोद 35 वर्ष उसकी पत्नी सोनी 27 वर्ष का इलाज चिकित्सकों द्वारा किया गया।घायल सोनी ने बताया कि मंगलवार को करीब आठ बजे तेज गरज सड़क के साथ हमारे घर के ऊपर बिजली गिरी। हम लोग उस समय घर में मौजूद थे अचानक हुई इस घटना के बाद आकाशीय बिजली की चपेट में आकर आधे घंटे के लिए हम लोग बेहोश हो गया होश में आने पर एंबुलेंस को फोन किया तो करीब 1 घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची तब हम अस्पताल पहुंचे। जहां घायलों का इलाज हुआ। घायलों में मनीष 5 वर्ष, शीला 27 वर्ष, जोखनी 55 वर्ष, सोनामती 50 वर्ष, विक्की 15 वर्ष, आशु 8 वर्ष को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

