प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने बांटे फल, सुंदरकांड का आयोजन

---Advertisement---

 

सत्यपाल सिंह,,, म्योरपुर/सोनभद्र  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिन को बुधवार को म्योरपुर क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपाइयों ने अस्पताल में मरीजों को फल बांटकर उनके दीर्घायु की कामना की।इस मौके पर शिविर लगाकर लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया।स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों व मंदिरों की साफ-सफाई की गई।कस्बे में मंडल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने लिलासी मोड़ के हनुमान मंदिर स्थित छठ घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। उसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती मरीजों को फल,ब्रेड आदि का वितरण किया। बुधवार की देर शाम हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया जहां तमाम लोग मौजूद रहे।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ श्रवण कुमार विधानसभा दुद्धी के विधायक प्रत्याशी),,सीएचसी अधीक्षक डा० पीएं सिंह मोहरलाल खरवार(मंडल अध्यक्ष)होरीलाल पासवान, सुजीत अग्रहरी, अमरकेश,आशीष अग्रहरि, मोनू जायसवाल समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment