घोरावल (सोनभद्र): स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कोलिया घाटी में ऑटो पलटने से उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। जिनमें तीन महिलाएं व एक वृद्ध पुरुष हैं। सभी घायल शिल्पी गांव के निवासी बताए गए हैं। मुनिया 40 वर्ष, धुवासी 50 वर्ष, सुभागिनी 40 वर्ष, डंगर 71 वर्ष को घायलावस्था मे उनके परिजन तथा पूर्व ग्राम प्रधान दिनेश घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार की दोपहर 12:30 बजे भर्ती कराए। पूर्व प्रधान दिनेश ने बताया कि गांव के ये लोग झाड़ू बनाने का काम करते हैं। उसी से जीविकोपार्जन करते हैं। झाड़ू बनाने के लिए सीक लेने के लिए शिल्पी से गुरुवल क्षेत्र के देवदहा नाला के पास गए थे।वहां से वे सभी सीक तोड़कर इकट्ठा कर घर जाने की तैयारी किए और तभी एक ऑटो कोलिया घाटी की ओर जा रही थी जिस पर यह चारों लोग सवार हो गए। कोलिया घाटी में विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित बाइक सवार को बचने बचाने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित होकर करवट ले ली। जिससे ऑटो में सवार चार-पांच लोग घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है।
Sonbhadra Accident:कोलिया घाटी में अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा,चार घायल
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, September 17, 2025 7:11 PM
---Advertisement---

