गिट्टी भरा ओवरलोड ट्रक को वन विभाग ने किया सीज
विंढमगंज (सोनभद्र)। विंढमगंज वन विभाग ने सोमवार को चेकिंग में गिट्टी से भरा ओवरलोड ट्रक (JH 03 AT 1243) पकड़कर सीज कर दिया। चालक गुलाम नवी अंसारी (निवासी टंडवा, गढ़वा, झारखंड) के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 व वन उपज अभिवहन नियमावली 1978 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
वन रेंजर ने कहा कि इस तरह के अवैध परिवहन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news