अदलहाट मिर्जापुर । स्थानीय पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी युवक को शुक्रवार को रस्तोगी तालाब स्थित धर्म कांटा के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विपिन कुमार पांडे पुत्र रामेश्वर पांडे निवासी मूजडीह थाना अहरौरा पहले से ही लड़की का अपहरण कर भगाने के जुर्म में आरोपी था जो फरार चल रहा था। लड़की के मेडिकल परीक्षण के आने से उसके खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई थी जिसकी पुलिस को तलाश थी बजरिए मुखबिर थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा को सूचना मिली कि आरोपी विपिन कुमार पांडे रस्तोगी तालाब स्थित अन्नपूर्णा धर्म कांटा के पास मौजूद कहीं जाने के फिराक में है विश्वास कर हमराहियान उपनिरीक्षक विजय कुमार राय आरक्षी मनोज कुमार के साथ पहुंचकर आरोपी को दबोच लिए तथा सुसंगत धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

