उत्तर प्रदेश /2047 अभियान के अंतर्गत तीन महत्त्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें

---Advertisement---

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश /2047 अभियान के अंतर्गत तीन महत्त्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें, इस कार्यक्रम में छात्र शिक्षक व्यवसायिक, श्रमिक संगठन, कृषक आम जनमानस के साथ विगत आठ वर्षो में प्रदेश की विकास यात्रा के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए राज्य के विकास हेतु रोड मैप पर चर्चा की जायेगी और उनसे फीड बैक लिया जायेगा, उक्त कार्यक्रम दो दिवसीय आयोजित किया जायेगा जनपद में उक्त कार्यक्रम को मूर्त रूप देने हेतु प्रपत्र प्रबुद्ध जन नामित किये गये है अजय कुमार उपाध्याय सेवानिवृत आईएस, रामकृष्ण चतुवेद्वी सेवानिवृत आईपीएस, डाॅ रजनिश सिंह प्रोफेसर टी0डी0 कालेज जौनपुर, डा0 राकेश बाबू गौतम प्राध्यापक आचार्य नरेन्द्र देव कृषि प्रौद्योगिक विश्विद्यालय कुमारगंज अयोध्या प्रतिभाग करेगें, उक्त प्रबुद्धजन दिनांक 12 सितम्बर को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार सोनभद्र में सभी 12 सेक्टर के अधिकारी एवं व्यसायि तथा उद्यमियों से संवाद करेगें उद्यमियों राष्ट्रीय एवं राज्य पुरूस्कार प्राप्त महानुभावों एवं ख्यात प्राप्त बुद्धजीवों के साथ संवाद करेगें मध्यान्ह 12ः00 बजे से 1ः30 बजे तक कृषकों एफपीओं के सदस्यों व कृषि विज्ञानिकों के साथ संवाद करेगें, अपरान्ह 03ः00 बजे से 05ः00 बजे तक राजकीय इंजिनियरिंग कालेज चुर्क सोनभद्र में उपस्थित छात्रों प्राध्यापको व शिक्षाविदों के साथ संवाद करेगें इसके पश्चात दिनांक 13 सितम्बर को विकास खण्ड चोपन में समूह की महिलाओं के साथ पूर्वान्ह 11ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 बजे से संवाद करेगंें, इसके पश्चात अपरान्ह 12ः30 बजे से 01ः30 बजे तक राजकीय डिग्री कालेज ओबरा में उपस्थित छात्रों प्राध्यापकों व शिक्षाविदों के साथ संवाद करेगें, अपरान्ह 03ः00 बजे से 05ः00 बजे तक ओबरा तापीय परियोजना ओबरा के वीआईपी गेस्ट हाउस में श्रमिक संगठानों के साथ संवाद करेगें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment