Sonbhadra news:निजी अस्पताल में इलाज में लापरवाही बरतने पर मां व बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

---Advertisement---

Sonbhadra news:निजी अस्पताल में इलाज में लापरवाही बरतने पर मां व बच्चे की मौत

सोनभद्र: सदर कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर स्थित रामा हॉस्पिटल में बीती रात पूनम पत्नी रामरतन निवासी ग्राम देवरी नई बाजार थाना रावटसगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 30 वर्ष को 6 सितंबर को प्रसव पीड़ा के उपरांत परिजनों द्वारा रामा हॉस्पिटल फ्रैक्चर एंड सर्जिकल सेंटर चूर्क मोड ऊरमौरा में डिलीवरी हेतु भर्ती कराया गया था चिकित्सक द्वारा ऑपरेशन कर डिलीवरी किया गया आपरेशन के दौरान मृत बच्चा पैदा हुआ तभी से पूनम का रामा हॉस्पिटल में उपचार इलाज चल रहा था

8 सितंबर को पूनम की स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सक द्वारा वाराणसी रेफर किया गया परिजनों द्वारा वाराणसी ले जाते समय रास्ते में पूनम में की मौत हो गई परिजनों द्वारा मृतका के शव को लेकर रामा हॉस्पिटल आए तथा चिकित्सक पर ईलाज के दौरान लापरवाही करने का आरोप लगाए जिस पर अस्पताल के कर्मचारी अस्पताल में ताला बंद कर इधर-उधर चले गए जिससे मृतका के परिजनों द्वारा आक्रोशित होकर अस्पताल के बाहर लगे फूल पत्ती गमले आदि को क्षतिग्रस्त कर दिया गया सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचकर परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया गया

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment