अभियंता सचिन राज यादव के निधन पर शोक की लहर

---Advertisement---

 

सोनभद्र। ओबरा तापीय विद्युत परियोजना में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत सचिन राज यादव का आकस्मिक निधन हो गया।
अभियंता सचिन राज यादव राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन शाखा ओबरा के अध्यक्ष भी थे।उन्होंने अवर अभियंता के रूप में 2013 में अनपरा तापीय परियोजना से अपनी सेवाएं शुरू की थी, 2023 में सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नति होकर ओबरा तापीय परियोजना में स्थानांतरित हो गये थे। उनके निधन से सम्पूर्ण परियोजना में शोक की लहर व्याप्त हो गया। स्वर्गीय सचिन राज यादव विनम्र, मृदुभाषी तथा सामाजिक व्यक्ति थे, उनके निधन से ओबरा तथा अनपरा के सभी अभियंता शोकाकुल नज़र आ रहे थे। वे अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र तथा एक पुत्री छोड़ गये हैं।
अभियंता सचिन राज यादव के निधन पर कुशाग्र मिश्रा, धर्मेन्द्र यादव, विजय चौरसिया, सचिन कन्नौजिया, अनिल यादव, अशोक साहू, मनीष सिंह हरपीत जायसवाल, एतकामुल हक रब्बानी तथा नगर पंचायत अनपरा पार्षद श्रीमती ज़ुलेखा बानो आदि ने शोक व्यक्त किया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment