अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। इन दिनों पूरें नगर में चाहे वो बैरियर,हास्पिटल रोड,मेन मार्केट,प्रीतनगर ,रेलवे कालोनी,सब्जी मंडी हर जगह आपको निराश्रित गौवंश खुले में घूमते पाये जा सकते हैं मगर नगर पंचायत अपनी नैतिक
जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं करते हुए मुख्यमत्रीं के आदेश को दरकिनार करते हुये गायों को लगभग छः माह से नहीं उठवा रहें हैं।

चूंकि चेयरमेन बड़े आदमी हैं उन्हे अपने काम से फुर्सत नहीं हैं कि वो गायों का पकड़वा सकें यही हाल ईओ का है वो ओबरा वीआईपी जगह छोड़कर चोपन आना नहीं चाहते क्योकि उनके पास ओबरा,रेनूकुट,चोपन का भी चार्ज लिए हैं जबकि चोपन में ईओ का अलग सरकारी आवास खाली पड़ा हैं रामभरोसे ही चल रहा नगर पंचायत चोपन गायों यह स्थिति हैं कि हर जगह दस पंद्रह की संख्या हर हाइवे,रेलवे कालोनी व मार्केट में खुले में घूमती पाई जायेगी सबसे बड़े दुष्ट गौं स्वामी है जो इन्हें खुले में छोड़ देते हैं कभी कभी सब्जी व्यवसायी का नुक़सान करती हैं तो वे छुट्टा लाठी मारते हैं जिससे ऐ गायें चोटिल हो जाती है कोई कोई मरखैल गाय या बैल आम आदमी महिला को पीछे से मारकर चोटिल कर देती हैं जिससे वो बेडरेस्ट या हास्पिटाइज हो जाते हैं हाइवे पर घूमने वाली गायों को गाड़ी वाले धक्का मारो देती है जिससे दवा के आभाव में वो दम तोड़ देती हैं।
स्थानीय निवासियों ने जिला- धिकारी महोदय का ध्यान आकर्षित कराते पंचायत को निर्देशित करें कि खुले में घूम रही गायों उनके सही स्थान गौशाला पकड़वाकर उनके स्थान पर पहुचाने का काम पंचायत करें जो मुख्यमंत्री का आदेश फालों हो सकें ।

