सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। सरकार की आमद मरहबा,दिलदार की आमद मरहबा,हुजूर की आमद मरहबा…. आदि नारों के साथ शुक्रवार को नगर मे जश्ने ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े ही अकीदत और अमन-ओ-चैन के साथ निकाला गया। सुबह करीब 9 बजे जुलूस ईदगाह से हजरत नसीरे मिल्लत के अगवाई मे शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए अमवार मोड तक जाकर वापस जामा मस्जिद परिसर मे पहुँचा और मिलाद शरीफ के महफिल के रुप मे तब्दील हुआ।जहां दुआ खानी मिलाद आदि कार्यक्रम हुआ।इस दौरान नगर की गलियां “जश्ने ईद-मिलादुन्नबी” के नारों से गूंज उठीं।
जुलूस में मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
धार्मिक झंडों, तिरंगे और बैज लगाए नौजवानों ने पैग़ंबर-ए-इस्लाम की सीरत पर अमल करने का संदेश दिया। बच्चे, युवा और बुजुर्ग पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ नबी-ए-पाक की याद में नारे बुलंद करते नजर आए। जुलूस के सम्पन्न होने के बाद अकीदतमंदों ने मुल्क की तरक्की, कौमी एकता और अमन-शांति की दुआ की।
इस अवसर पर धर्मगुरुओं ने कहा कि ईद-ए-मिलादुन्नबी का त्योहार हमें आपसी मोहब्बत, भाईचारा और अमन का पैगाम देता है।जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन चाक-चौबंद रहा और नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय ,प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ भ्रमण सिल रहे ।
जुलुस मे मौजूद समाज सेवी एवं बासपा दुद्धी विधान सभा प्रभारी सजय कुमार गोंड धुर्वे व सभासद राकेश कुमार धुसिया ने सौहार्द्र और भाईचारे की एक अनूठा मिसाल पेश किया । कार्यक्रम का संचालन रजाउल मुस्तफा ने किया।
इस मौके पर हाफिज मसऊद रज़ा, मौलाना नजीरुल कादरी, हाफिज सईद अनवर , कारी उस्मान, हाफिज तौहीद ,मौलाना शमीमुल कादरी, मो अयूब खां, आदिल खां,कलीमुललाह खां, फतेह मोहम्मद खां, मो सैफुल्लाह एड, कलीमुल्लाह खां, आसिफ खां , सरफराज शाह मोहम्मद रिजवान , राजा बाबू, राफे खां, सेराज खां, सोहेल खां सहित बड़ी संख्या मे लोग मौजूद रहें।

