जादू-टोना के चक्कर में अधेड़ महिला की हत्या, पति की हालत नाजुक ।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

सोनभद्र। जनपद के ओबरा थाना क्षेत्र के परसोई गांव में गुरुवार की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव की 52 वर्षीय रजवंती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई, जबकि उसका पति बाबूलाल खरवार (57) गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बाबूलाल अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था, तभी गांव का ही गुलाब नामक व्यक्ति अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। भूत-प्रेत के शक को लेकर कहासुनी के बाद आरोपियों ने हमला बोल दिया।
हमले में रजवंती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाबूलाल के गले व सिर पर गहरी चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे चोपन सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, एएसपी अनिल कुमार और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment