Sonbhadra News: शिक्षक दिवस पर फूहड़ता, अश्लील भोजपुरी गाने पर छात्र-छात्राओं संग शिक्षक ने लगाए ठुमके,किया जमकर डांस

---Advertisement---

Sonbhadra News: शिक्षक दिवस पर फूहड़ता, अश्लील भोजपुरी गाने पर छात्र-छात्राओं संग शिक्षक ने लगाए ठुमके,किया जमकर डांस

सोनभद्र:शिक्षक दिवस पर एक शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, वायरल वीडियो में शिक्षक दिवस के मौके पर छात्र-छात्राएं के साथ शिक्षक पर डीजे पर अश्लील भोजपुरी गाना बजाकर डांस कर रहे हैं। वायरल वीडियो सोनभद्र जिले के दुद्धी तहसील के राम नगीना नर्सिंग होम का बताया जा रहा है इस वायरल वीडियो की पुष्टि क्राइम जासूस नहीं करता

देश भर में 5 सितंबर को शिक्षक मनाया गया। टीचर्स डे को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के दिन मनाया जाता है। शिक्षक दिवस के मौके पर स्कूल और कॉलेज में अलग-अलग प्रतियोगिताएं और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है। यह दिन शिष्य और गुरु के लिए खास माना गया है

 

वहीं 4 सितंबर को सोनभद्र जिले के दुद्धी तहसील में अलग-अलग ढ़ग से शिक्षक दिवस मनाया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों का वंदन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। लेकिन, वहीं दुद्धी तहसील के एरिया के रामनगिना नर्सिंग होम में शिक्षक दिवस के मौके पर एक फूहड़ता भरा वायरल वीडियो में “चोलिया के हुक राजा जी…” और “राजा जी के दिलवा टूट जाई…” जैसे गानों पर छात्र-छात्राओं को थिरकते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गरीब और आदिवासी परिवार अपने बच्चों को संस्कार और गुणवत्तापरक शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से स्कूल भेजते हैं,मामला सामने आया।

इस वीडियो में स्कूली छात्र-छात्राएं अश्लील भोजपुरी गाना बजाकर डांस कर रहे हैं। यह वीडियो पूरे जिले में खूब वायरल हो रहा है। फिलहाल, इस वायरल वीडियो पर स्कूल प्रशासन की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment