Sonbhadra Murder: खूनी खेल भूत प्रेत व जादू टोना के शक में दंपति पर धारदार हथियार से हमला कर पत्नी का कत्ल, पति की हालत गंभीर

---Advertisement---

Sonbhadra Murder: l

 

सोनभद्र: ओबरा थाना क्षेत्र के परसोई गांव में बृहस्पतिवार की रात भूत-प्रेत के शक में रजवंती (52) की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। हमले में उसका पति बाबूलाल खरवार (57) भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।घटना के बाद ग्रामीण घायल बाबूलाल को चोपन सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, घटना की जानकारी पाकर एसपी और सीओ सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों से घटना की जानकारी ली और छानबीन की। इसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।रेणुकापार स्थित परसोई गांव के निवासी बाबूलाल खरवार मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार की रात बाबूलाल, अपनी पत्नी रजवंती और बच्चों के साथ घर में मौजूद था। इसी दौरान गांव का ही निवासी गुलाब व कुछ अन्य लोग उसके घर पहुंचे। भूत-प्रेत को लेकर विवाद करते हुए धारदार हथियार हमला कर दिया। सिर में गहरी चोट लगने से रजवंती की मौके पर ही मौत हो गई।

 

बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हुआ। उसके भी गर्दन पर चोट आई। आनन फानन उसे चोपन सीएचसी ले जाया गया,एसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे, फॉरेंसिक टीम व फील्ड यूनिट ने भी साक्ष्य जुटाए

 

जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर एसपी अशोक कुमार मीणा, एएसपी अनिल कुमार, सीओ सहित अन्य पुलिस अफसर घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित परिवार से जानकारी ली।

फॉरेंसिक टीम व फील्ड यूनिट ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जाएगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment