बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष उमर नुरानी का जनपद में आगमन ।

---Advertisement---

दुद्धी/सोनभद्र।
जनाब उमर नूरानी उपाध्यक्ष बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग का आगमन दिनांक 03 सितंबर 2025 को दुद्धी सोनभद्र में हुआ। गया जिले के निवासी एवं बिहार बुनकर संघ के अध्यक्ष जनाब नुरानी  का डाक-बंगले दुद्धी में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री सुधांशु शेखर शर्मा एवं अल्पसंख्यक समुदाय से हाजी मसूद,कौनेन अली एवं अन्य के द्वारा स्वागत किया गया। श्री नुरानी जी द्वारा मदरसा कादरिया नूरिया बघारू के कार्यक्रम में शिरकत की गयी।


जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही योजना से अवगत कराया तथा अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों द्वारा भी शासन से प्राप्त होने वाली योजनागत लाभ के प्रति प्रसन्नता ब्यक्त की गयी।श्री उमर नुरानी जी द्वारा दोनों प्रदेशों में लगातार अल्पसंख्यक समुदाय एवं प्रदेश की उन्नति के लिए किये जा रहे कार्यों के लिए प्रदेश की सरकार की तारीफ की। जनपद सोनभद्र के आतिथ्य के लिए आभार भी जताया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment