Sonbhadra crime: पत्नी के विवाद चलते पति हाइटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ा,वीडियो वायरल

---Advertisement---

पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने किया हाइटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ने का प्रयास, बाल-बाल बचा जान।

सोनभद्र जिले में एक बड़ा हादसा टल गया जब रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बंतरा में मनोज पांडेय नामक व्यक्ति पारिवारिक विवाद के चलते हाइटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मनोज को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा।

बताया जा रहा है कि मनोज अपनी पत्नी से हुए विवाद के कारण परेशान थे और गुस्से में आकर उन्होंने यह कदम उठाया। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। इस घटना के बाद मनोज के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।

ग्रामीणों और प्रशासन की सक्रियता की वजह से मनोज की जान बच गई और उन्हें सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इस घटना ने एक बार फिर से पारिवारिक विवाद के गंभीर परिणामों को उजागर किया है और लोगों को आपसी मतभेदों को सुलझाने के लिए समझौता करने की आवश्यकता को रेखांकित किया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment