चोपन सोन नदी पुल से कूदे युवक की तलाश में जुटी एसडीआरएफ टीम।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
सवाददाता

चोपन/सोनभद्र। शुक्रवार की दोपहर बिल्ली ओबरा निवासी 22 वर्षीय युवक राहुल पुत्र स्व0 शिवशंकर ने सोन नदी पुल से छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी थी। स्थानीय गोताखोरों ने नाव के सहारे युवक की तलाश शुरू की, किंतु देर रात तक कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को सूचित किया। शनिवार को चोपन पहुंची 8 सदस्यीय एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम के वोट चालक धरम प्रकाश शुक्ला ने बताया कि चोपन से लेकर चकरिया तक नदी में गहन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन अब तक युवक का सुराग नहीं मिल पाया है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ टीम युवक की तलाश में लगातार जुटी हुई है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment