बीजपुर / सोनभद्र।
थाना क्षेत्र के नाक के नीचे ही भांग की आड़ में खुलेआम गांजे की बिक्री हो रही है। युवाओं में नशे की बढ़ती लत से भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। इस अवैध कारोबार को लेकर आस-पड़ोस के रहवासी आक्रोशित हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि नशे के कारण क्षेत्र के कई युवा शिक्षा और रोजगार से भटककर बर्बादी की ओर जा रहे हैं। इस धंधे की जानकारी स्थानीय प्रशासन और पुलिस को होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होना सवाल खड़े करता है।
आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से तत्काल संज्ञान लेकर अवैध गांजे की बिक्री पर रोक लगाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे

