*रवींद्र नाथ चौधरी बने प्राथमिक शिक्षक संघ सोनभद्र के जिलाध्यक्ष*

---Advertisement---

 

*सरफुद्दीन संवाददाता सलखन*

सलखन सोनभद्र। शनिवार को आयोजित श्याम लाज चोपन के प्रांगण में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा सोनभद्र के जिला कार्यकारिणी के चुनाव में शिक्षक नेता रवींद्र नाथ चौधरी को सर्व सम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया। वहीं रणजीत कुमार को मंत्री, अजय कुमार कुशवाहा उपाध्यक्ष, पवन कुमार सिंह संयुक्त मंत्री, विनोद कुमार कोषाध्यक्ष, राधेश्याम उपाध्यक्ष, संध्या शाइन उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, दिलीप कुमार सिंह संगठन मंत्री, अतुल कुमार प्रचार मंत्री तथा श्याम बिहारी मधुर को जिला मीडिया प्रभारी के पद पर निर्वाचित किया गया। यह चुनाव प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशन पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और निर्वाचन अधिकारी प्रभु नारायण सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ प्रधानाध्यापक रामचंद्र मौर्य ने किया। इस मौके पर निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह (जिला उपाध्यक्ष मिर्जापुर, रंजना सिंह रंजना उपाध्यक्ष मिर्जापुर महिला प्रकोष्ठ, ओम पाल सिंह के साथ अटेवा अध्यक्ष बी एन सिंह, कोन ब्लॉक अध्यक्ष मिथिलेश गुप्ता, बभनी अध्यक्ष भरत लाल, राबर्ट्सगंज साधु, घोरावल अध्यक्ष अशोक संन्यासी, मनोज कुमार तथा ढाई सौ के करीब शिक्षक मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment