Sonbhadra news: लगातार बारिश से धंधरौल बांध के 22 गेट खोले गए का live video
Sonbhadra:करीब लगभग 2हफ्ते के बाद शुक्रवार की रात मूसलाधार बारिश हुई। रात नौ बजे से सुबह 9 बजे तक पूरे जिले में करीब 56 एमएम की औसत वर्षा दर्ज की गई। यह इस सीजन में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा बरसात है। इससे पहले 12 अगस्त की रात करीब 34 एमएम वर्षा दर्ज की गई थी। तब रॉबर्ट्सगंज व आसपास के इलाकों में ही अधिक बारिश हुई थी। मूसलाधार बारिश के बाद बांधों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई है।
करीब 90 फीसदी तक जलाशय भरने के बाद इस वर्ष पहली धंधरौल बांध के 12 गेट खोले गए। नगवां बांध से भी शाम 5 बजे से छह हजार क्यूसेक पानी सीधे कर्मनाशा नदी में छोड़ा जा रहा है। इसका असर चंदौली जिले के सीमावर्ती इलाकों में दिखेगा।

