अभिभावक-शिक्षक बैठक एवं माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

---Advertisement---

 

शक्तिनगर, सोनभद्र।कंपोजिट विद्यालय राजकिशन बस्ती, खड़िया में आज अभिभावक-शिक्षक बैठक एवं माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर सुनील कुमार मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि आनंद कुमार चौबे, मनोज सिंह के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक में शिक्षकों एवं अभिभावकों ने बच्चों की शिक्षा, अनुशासन और सर्वांगीण विकास पर विचार-विमर्श किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की पढ़ाई में सक्रिय भूमिका निभाएँ और विद्यालय के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखें। उन्होंने कहा कि शिक्षक और अभिभावक मिलकर ही बच्चों को बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य प्रदान कर सकते हैं।

कार्यक्रम का संचालन प्रभात भारती द्वारा किया गया एवं समापन रत्नप्रिया प्रधानाध्यापिका द्वारा किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक ललिता, कल्पना, पूजा, प्रियंका, विद्योतमा, ट्रेसा उपस्थित रहे और अंत में सभी ने बच्चों की उन्नति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment