Sonbhadra crime: छह वर्षीय बालिका का 13 वर्षीय बच्चे ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज 

---Advertisement---

सोनभद्र:राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दुखद घटना घटी, जब एक छह वर्षीय बालिका घर से बाहर दुकान पर ब्रेड लेने गई थी।इस दौरान, एक 13 वर्षीय बच्‍चे ने उसे बहलाकर पास के प्राथमिक विद्यालय में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया

जब बालिका रोते-बिलखते घर लौटी, तो उसने अपने स्वजन को इस भयानक घटना के बारे में बताया।इसके बाद, स्वजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पीड़िता की मां ने कोतवाली में एक तहरीर दी, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री गुरुवार की शाम लगभग चार बजे दुकान पर गई थी पीड़िता की मां ने कोतवाली में तहरीर दी कि मेरी छह वर्षीय पुत्री गुरुवार की शाम चार बजे दुकान से ब्रेड लेने गई थी। इसी दौरान रास्ते से गांव का ही एक किशोर उसे बहलाकर पास स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।पास खेल रहे एक बालक की सूचना पर देर शाम मेरा बड़ा बेटा अपनी बहन की तलाश में घर से निकला तो वह देर शाम तिराहे से रोते-बिलखते घर लौट रही थी। उसके कपड़े पर खून का धब्बा था। उसने भाई से आपबीती सुनाई। पुलिस कार्रवाई में जुटी है। राबर्ट्सगंज थानाध्यक्ष गोपाल जी ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर किशोर को सुधार गृह भेज दिया गया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment