*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक सम्पन्न*
मीरजापुर: 21 अगस्त 2025- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से उत्तर प्रदेश विधान परिषद वाराणसी खंड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों के तैयारी के संबंध में चर्चा की गयी। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रस्तावित निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण हेतु अर्हता की तिथि 01 नवम्बर, 2025 होगी। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण प्रक्रिया प्रारम्भ होने से पूर्व खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदेय स्थलों का निर्धारण किया जाए तथा मतदाताओं को 16 किमी से अधिक दूरी न तय करनी पड़े और मतदेय स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं हों। स्नातक एवं शिक्षक दोनों निर्वाचन हेतु उनका मतदेय स्थल एक ही स्थान पर रहे। वाराणसी खण्ड निर्वाचित वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल दिनांक 07 दिसम्बर, 2026 को समाप्त हो रहा है। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि स्नातक/शिक्षक मतदेय स्थानों के संबंध में राजनैतिक दल आपत्ति/सुझाव उपलब्ध करा सकते हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, मड़िहान अविनाश कुमार, लालगंज महेन्द्र सिंह, चुनार राजेश वर्मा, भारतीय जनता पार्टी से हरिशंकर पटेल, रविशंकर पांडे महामंत्री, काँग्रेस पार्टी से छोटे खान, समाजवादी पार्टी से आदर्श यादव, आम आदमी पार्टी से सुनील पांडे और प्रोफेसर बी0 सिंह, बासपा से अब्दुल रहमान राईन, सी0पी0आई0एम0 जिला सचिव अरविन्द कुमार सिंह, सहित अन्य राजनैतिक दलो के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

