Sonbhadra crime: विषैले जंतु ने मासूम को काटा,मौत

---Advertisement---

सोनभद्र:विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलैयाडिह ग्राम पंचायत में बीते गुरुवार की रात लगभग 11 बजे राहुल कुमार (उम्र 12 वर्ष) पुत्र धर्मेंद्र अपने घर में चौकी पर सो रहा था। अचानक जहरीले सांप ने मासूम को डंस लिया।

परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए रात करीब 2 बजे उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन जिला अस्पताल राबर्ट्सगंज जाने की तैयारी के दौरान ही राहुल की मौत हो गई।

राहुल की असमय मौत से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल है। बरसात के मौसम में सांप के बढ़ते खौफ से लोग डरे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment