वर्ड फ्लू नियंत्रण हेतु जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न।

---Advertisement---

सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।
——————————————-
वाराणसी में बर्ड फ्लू की पुष्टि व कंट्रोल रूल की स्थापना के उपरांत सोनभद्र बडोसी जनपद होने के कारण जनपद सोनभद्र में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में आज रॉबर्ट्सगंज विकास भवन सभागार में वर्ड फ्लू नियंत्रण हेतु जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की गयी।

       इस दौरान समस्त कार्यदायी विभागों यथा पशुपालन, जिला पंचायत, नगर पंचायत, पंचायती राज , ग्राम्य विकास, चिकित्सा स्वास्थ्य, पुलिस प्रशासन, वन एवं पर्यावीरण सिंचाई, परिवहन, लोक निमा्रण एवं राजस्व के साथ् के अधिकाारीगण उपस्थित रहें। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मुख्य पशु चिकित्सा अधीक्षक डा0 ए0के0 सिंह द्वारा वर्ड फ्लू नियंत्रण हेतु जनपद स्तर पर वर्ड फ्लू बीमारी की प्रवृत्ति एवं प्रभाव तथा बचाव हेतु विस्तार से सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जाये, कुक्कुट एवं उनके उत्पाद के परिवहन पर रोक लगाने, जैव सुरक्षा चक्र  अपनाने एवं वेक्टर कन्ट्रोल जैसे उपयों को अपनाने हेतु सभी सहयोगी विभागों से अपील की गयी, इसके साथ ही सभी स्थानों पर साफ-सफाई हेतु जन सहयोग की अपील की गयी। पक्षियों की मत्यु एवं बीमारी के लक्षणों पर सतत् निगरानी हेतु पशु चिकित्सक को निर्देशित किया गया। सीरम सैम्बल, नैजल, क्लोकल एवं ट्रैकियल  स्वेब/नमनमूने समयान्तराल पर एत्र कर निदान प्रयोगशाला आई0वी0आर0आई0 इजलतनगर बरेली, भेजने हेतु पशु पालक को निर्देशित किया गया। बैठक में जिला विकास अधिकारी श्री हेमन्त कुमार सिंह,जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, डी0सी0 मनरेगा एवं पशु चिकित्साधिकारी पशुपालन उपस्थित रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment