डाला में मुख्य जिम्मेदार पदों पर ही जाति के व्यक्तियों की तैनाती, इत्तेफाक प्रशासनिक भूल दबाव या मेहरबानी क्षेत्र में चर्चा ।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
अनिल जायसवाल
संवाददाता

डाला/सोनभद्र। तहसील ओबरा के डाला क्षेत्र में प्रशासनिक विभागों के मुख्य पदों पर एक ही जाति वर्ग के व्यक्तियों को दे दी गई तैनाती इसे इत्तेफाक कहे प्रशासनिक भूल कहे या इसे कहें मेहरबानी या राजनीतिक दबाव लोगों में इसको लेकर जगह जगह तरफ तरफ की चर्चा हो रही है ।
सोनभद्र के तहसील ओबरा के डाला क्षेत्र में नगर पंचायत , विद्युत विभाग ,पुलिस विभाग, राजस्व विभाग के मुख्य जिम्मेदार पदों पर एक ही जाति वर्ग के व्यक्तियों को एक ही क्षेत्र में कार्यभार की तैनाती दे दिए जाने को लेकर स्थानीय लोग जगह जगह आपस में चर्चा करते नजर आए । चर्चा कर रहे लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि नगर क्षेत्र के कार्यक्षेत्र व अधिकार क्षेत्र के सभी विभागों के मुख्य पदों की कुर्सियों पर पिछड़ा वर्ग के एक ही जाति के कुल 5 व्यक्तियों की तैनाती एक ही क्षेत्र में कर दिया गया है । ईओ से लेकर जेई ,लेखपाल दरोगा और क्षेत्र के पीसीएस अधिकारी तक एक ही जाति वर्ग के होने के नाते डर भय से लोगों ने नाम न छापने की शर्त रखते हुए आगे बताया कि एक क्षेत्रीय पार्टी के अध्यक्ष/ सांसद द्वारा सामाजिक व राजनीतिक दबाव बनाकर जनपद सहित क्षेत्र के प्रमुख पदों पर एक ही जाति वर्ग की तैनाती कराई जा रही है ।
जिससे जिम्मेदार पदाधिकारी में एक दूसरे को जवाबदेह ठहराने की संभावना कम होती है जिससे भ्रष्टाचार और कुशासन को बढ़ावा मिल सकता है । सभी जिम्मेदार पदों पर एक ही जाति वर्ग को एक ही क्षेत्र में तैनाती दे दिए जाने को “भूल” या “मेहरबानी” कहना सही नहीं होगा, क्योंकि यह एक गंभीर मुद्दा है जो निष्पक्षता और समानता के सिद्धांतों का उल्लंघन करता है जो कई संभावित समस्याओं को जन्म दे सकता है बल्कि यह समाज के लिए भी हानिकारक है और आम जनमानस में शासन प्रशासन की छवि भी धूमिल होती है । क्षेत्र के सभी जिम्मेदार पदों पर एक ही जाति वर्ग के व्यक्तियों की तैनाती को इत्तेफाक कहें या प्रशासनिक भूल या कहे मेहरबानी या राजनीतिक दबाव जो इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment