संदिग्ध परिस्थिति मे युवक ने कीटनाशक पदार्थ का किया सेवन, रेफर।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मझौली गांव निवासी एक युवक ने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे वह अचेत अवस्था मे हो गया। आनन फानन मे युवक को इलाज हेतु सीएचसी दुद्धी लाया गया ,जहां से युवक को रेफर कर दिया गया ।प्राप्त जानकारी के अनुसार मझौली गांव निवासी लाल बहादुर (30) पुत्र लक्ष्मण बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति मे घर मे रखा कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद परिजन तुंरत उसे निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे। वहां मौजूद चिकित्सकों ने उसकी गम्भीर हालत देखते हुए युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परिवारजन व ग्रामीणों के अनुसार युवक बाहर मजदूरी करता है और उसके तीन मासूम बच्चे है,फिलहाल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment