परिवार का क्लेश बनी श्रीमती रंजू देवी की आत्महत्या का कारण??

---Advertisement---

 

पिपरी से दीपू तिवारी की रिपोर्ट

पिपरी सोनभद्र

पिपरी थाना क्षेत्र के जैसा की विदित है कि पिपरी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3, महामाया मंदिर के समीप में कल शाम लगभग 5:00 बजे एक महिला ने अपने ही घर में, अपने ही दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। महिला का नाम श्रीमती रंजू पांडे पति संजय कुमार पांडे बताया जा रहा है। इस दुखद घटना के पीछे का संभावित कारण, पारिवारिक, आर्थिक और पति-पत्नी के आपसी झगड़े का होना सुनने में आ रहा है।
सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार ऐसा पता चला है कि संजय कुमार पांडे हिंडालको कंपनी में काम करते थे, परंतु साथ ही वह एक प्राइवेट बैंकिंग कंपनी (LUCC) में एजेंट का भी काम करते थे। बताया जा रहा है कि अभी कुछ माह पहले ही यह बैंकिंग कंपनी भाग गई। जिससे उस कंपनी में संजय पांडे के मार्फत पैसा जमा करने वाले लोग, अपने पैसे की मांग कर रहे थे, जिससे घर में अशांति का माहौल बन गया था।
सूत्रों द्वारा यह भी जानकारी में आया है कि संजय पांडे ने मार्केट से काफी उधार ले रखा था, जिसमें मुख्य रूप से आभूषण और अन्य वस्तुएं हैं। इसकी वजह से लेनदार अक्सर उनके घर आते थे और अपनी बकाया राशि की मांग कर रहे थे। इससे भी परिवार में कलह का माहौल उत्पन्न हो गया था। पति–पत्नी के बीच इन सभी बातों को लेकर अक्सर झगड़े होते थे।
एक और बात जो प्रकाश में आ रही है कि जिस दिन श्रीमती रंजू पांडे ने आत्महत्या की थी, उसी दिन अथवा एक दो दिन पहले ही संजय पांडे ने हिंडालको कंपनी में अपने इस्तीफे हेतु प्रार्थना पत्र दिया था। इस वजह से पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ।
घटना वाले दिन दोनों पति-पत्नी अस्पताल गए थे अस्पताल से आने के पश्चात रंजू पांडे ने कुछ देर तक मोबाइल पर बात की और उसके बाद दूसरे कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली।
ऐसा लगता है कि पारिवारिक कलह, विपरीत आर्थिक परिस्थितियों और पति-पत्नी के आपसी झगड़े ही श्रीमती रंजू देवी की आत्महत्या के कारण बने।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment