दुद्धी मे कृष्ण जन्माष्टमी की रही धूम, दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी /सोनभद्र। भादो माह मे पड़ने वाले त्यौहार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी दुद्धी कस्बे मे बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। नगर के विभिन्न मंदिरों मे शनिवार की सुबह से भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण की जन्मोत्सव को लेकर तैयारी मे जुट गए थे।
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कस्बा स्थित श्री राधा- कृष्णा मंदिर , श्री संकटमोचन मंदिर,मां काली मंदिर,शिवाला शिव मंदिर ,विष्णु मंदिर ,प्राचीन हनुमान मंदिर ,पंचदेव मंदिर ,शिवाजी तालाब शिव /हनुमान मंदिर ,रामनगर शिव मंदिर और हनुमान मंदिर समेत नगर विभिन्न मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिरों मे भगवान कृष्ण की मूर्तियों को दूध, दही, शहद सहित पंचामृत से नहलाया गया और नए वस्त्र पहनाकर श्रृंगार किया गया।
मंदिरों मे दिनभर आरती और पूजा-अर्चना के साथ रात 12 बजे भगवान कृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा और आरती का आयोजन किया गया, जिसमे बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए । इस दौरान भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के नाम का जाप किया और उनकी भक्ति में सराबोर हुए।लोगों में काफी उत्साह देखा गया। भक्तों ने भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया ।
इस दौरान भक्तों ने भगवान कृष्ण के जीवन और उनके द्वारा दिए गए संदेशों के बारे में चर्चा की। कहा कि भगवान कृष्ण के संदेश से हम अपने जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment