देशभर में मनाया जा रहा है जन्माष्टमी का त्यौहार। कृष्ण भक्तों में उत्साह।

---Advertisement---

 

पिपरी से दीपू तिवारी की रिपोर्ट

( पिपरी सोनभद्र)
आज जन्माष्टमी का त्यौहार पूरे देश में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सारे देश के मंदिरों में जन्माष्टमी के त्यौहार के लिए विशेष तैयारी की जाती है। ऐसा माना जाता है की भादो माह की कृष्ण पक्ष अष्टमी को भगवान श्री कृष्णा का जन्म हुआ था। भगवान कृष्ण भगवान विष्णु के दशावतारों में आठवें अवतार माने जाते हैं। जन्माष्टमी सिर्फ त्यौहार ही नहीं बल्कि भक्ति रस में डूबने का दिन होता है। कृष्ण भक्तों के लिए जन्माष्टमी का विशेष महत्व होता है। कृष्ण भक्त आज के दिन व्रत रखते हैं एवं पूजन, अर्चन करते हैं। वैसे तो जन्माष्टमी पूरे देश में ही मनाई जाती है परंतु मथुरा वृंदावन में इसकी एक अलग ही रौनक देखी जाती है, क्योंकि यह भगवान कृष्ण का जन्म स्थल है।
इस पावन अवसर पर हमें भगवान कृष्ण के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने जीवन को सत्य के पथ पर अग्रसर करना चाहिए।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment