पिपरी से दीपू तिवारी की रिपोर्ट
(पिपरी सोनभद्र )पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान् क्षेत्राधिकारी पिपरी महोदय के निर्देश में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय थाना पिपरी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 16.06.2025 को थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0स0-166/2025 धारा 305 (A) B.N.S थाना पिपरी जनपद सोनभद्र से सम्बन्धित चोरी की गयी पैसा व सोना व चाँदी के जेवरात की बरामदगी हेतु उ0नि0 श्री दिलीप कुमार सिंह के हमराह गठित टीम द्वारा चोरी किए गये पैसा व सोना व चाँदी के जेवरात को VIP कालोनी तुर्रा अभियुक्त मो0 सैफ पुत्र मो0 रफीक निवासी डी0-07 के बगल में झोपडी नं0-9 वी0आई0पी0 कालोनी तुर्रा थाना पिपरी जनपद सोनभद्र उम्र करीब 25 वर्ष के कब्जे से बरामद किया गया। फलस्वरूप अभियोग में धारा 317(2) BNS की बढोत्तरी कर अभियुक्त उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पताः-
मो0 सैफ पुत्र मो0 रफीक निवासी डी0-07 के बगल में झोपडी नं0-9 वी0आई0पी0 कालोनी तुर्रा थाना पिपरी जनपद सोनभद्र उम्र करीब 25 वर्ष
बरामदगी का विवरणः-
पीली धातु मंगल सूत्र 01, नाक की नथुनी 01, अंगुठी 02, झुमका 01 जोड़ा, नाक का नथिया 01, मांग टीका 01, कान की झाली 01 जोड़ा, लाकेट माला 01, सफेद धातु विछीया 05 जोड़ा, बच्चा का कंगन 01 जोड़ा, पायल 03 जोड़ा, शेरमुखी अंगुठी 01, पायजेब 01 जोड़ा, कटोरी चम्मच 01, गिलास 01, सफेद धातु का सिक्का 02, सफेद जीउतिया 02 तथा जनरल मोती की माला 01, दस रुपये की नोट 56 कुल 560 रुपये
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार राय थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 श्री दिलीप कुमार सिंह थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
3. हे0का0 संजय कुमार वर्मा थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
4. हे0का0 मेहश कुमार सरोज थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
5. का0 राम बाबू सोनकर थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।

