कोन संवाददाता(जयदीप गुप्ता)।
कोन।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सोनभद्र में तैनात वरिष्ठ सहायक कोन निवासी रविंद्र नाथ को आज 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तियरा स्टेडियम, सोनभद्र में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। महत्वपूर्ण विभागीय कार्यों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए विभागीय अनुसंशा पर समाज कल्याण राज्य मन्त्री संजीव सिंह, जिलाधिकारी बी.एन. सिंह व मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती जागृति अवस्थी,
बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, द्वारा जिला प्रसाशन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सांसद छोटेलाल खरवार, बीजेपी जिलाध्यक्ष नंदलाल,पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, रमेश सिंह पटेल आदि लोग मौजूद रहे।बताते चलें कि सरल व मृदुभाषी स्वभाव के धनी वरिष्ठ सहायक रविंद्र नाथ कोन ब्लॉक के मूल निवासी हैं। जिला प्रसाशन द्वारा सम्मानित होने की खबर मिलते ही कोन क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

