बकरा बकरी चोरी करने आए अज्ञात चोरों को ग्रामीणों ने घेरा, चोर बाइक छोड़कर हुए फरार।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
अनिल जायसवाल
संवाददाता

डाला (सोनभद्र) थाना चोपन के कोटा डाला ग्रामीण इलाकों में बकरा बकरी आदि पशु चोरी का मामला प्रकाश में आ रहा है ।
बुधवार की शाम कोटा गांव के अम्मा टोला कजरहट पांचूडीह खटखर क्षेत्र में बकरा बकरी चोरी के नियत से कई घंटों से भ्रमण कर रहे दो मोटरसाइकिल से आए अज्ञात चोरों ने मौका देखते ही चर रहे बकरे बकरी को चोरी कर मोटरसाइकिल से लेकर भाग रहे थे जिसे ग्रामीणों ने देख लिया और दौड़ा कर मोटरसाइकिल सवारों को घेर लिया।
एक मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात चोर भागने में सफल हो गए दूसरी बाइक पर सवार अज्ञात चोर अपनी अपाचे मोटरसाइकिल और चोरी कर ले जा रहे बकरे को छोड़कर फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची डाला पुलिस को ग्रामीण द्वारा अपाचे मोटरसाइकिल को सुपुर्द कर दिया गया।
ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि क्षेत्र में बकरा बकरी पशु चोरी करने वाले गैंग सक्रिय हैं जो पांचूडीह क्षेत्र में एक पशुपालक के घर के पास बांधे गए भैंस को गत कुछ दिन पहले रात में अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया गया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment