शराब के नशे में धुत दो व्यक्तियों के आपस में मारपीट में एक व्यक्ति की मौत
सोनभद्र:जुगैल थाना क्षेत्र के आगोरी खास गांव में शराब के नशे में दो लोगो के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दोनो के बीच देर रात किसी बात को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया और एक व्यक्ति की मौत हो गई
बताया जा रहा की मृतक व्यक्ति अपनी पत्नी को ससुराल से घर लेकर आया और फिर पड़ोस के ही एक व्यक्ति के घर शराब पीने चला गया। जहां शराब के नशे में दोनों धुत थे और इस दौरान कहासुनी शुरू हुई और फिर मारपीट में बदल गई तो लाठी से वार कर मौत के घाट उतार दिया।– मामला जुगैल थाना क्षेत्र के अगोरी खास गांव का है जहां देर रात बाबूलाल बैगा और रमई बैगा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान 42 वर्षीय रमई बैगा गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही देर में रमई बैगा की मौत हो गई।
— घटना की सूचना पुलिस को काफी देर से मिली क्या की इस क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क नहीं है। इसी वजह से परिजन एंबुलेंस को भी सूचना नहीं दे सके और देर होने की वजह से घायल की मौत हो गई । पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी बाबूलाल बैगा को हिरासत में ले लिया और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
— वही मामले को लेकर जानकारी देते हुए मृतक के पुत्र घनश्याम ने बताया कि हमारे पिता मां को लेने जुगैल ननिहाल गए थे जिसके बाद वह घर लौट तो बाबूलाल के घर भी चले गए और इस दौरान मेरे पिता व बाबूलाल शराब के नशे में थे गिर किसी बात को लेकर मारपीट हुई और बाबूलाल ने डंडे से मेरे पिता को मारा जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 
— इस संबंध में जानकारी देते हुए सीओ ओबरा हर्ष पांडेय ने बताया कि 12/13 की देर रात्रि लगभग 12 बजे थाना जुगैल पर सूचना प्राप्त हुई कि मारपीट हुई है इस दौरान पुलिस पहुंची तो पता चला कि बाबू लाल बैगा पुत्र बंधु तथा रमई पुत्र कतवारू बैगा के बीच किसी बात को लेकर बात विवाद हुआ जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गई जिस दौरान रमई की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं संबंधित आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा किया गया दर्ज

