सेराजुल हुदा
दुद्धी /सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी के अहवाहन पर दुद्धी मंडल मे हर घर तिरंगा व स्वच्छता अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं साहित कस्बे के आमजन ने अपने अपने हाथों मे झंडा लेकर बड़े ही धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा रामलीला मैदान से शुरू हुई और दुद्धी नगर भ्रमण करते हुए पुनः रामलीला मैदान पर पहुंचकर संपन्न हुई।
तिरंगा यात्रा मे महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भागीदारी की। भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह ने तिरंगा झंडा दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया।
तिरंगा यात्रा के समापन पर जिला प्रभारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश का साझा किया। उन्होंने बताया कि 10 से 12 अगस्त तक पूरे जिले में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है और 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराना है।
जिला प्रभारी ने कहा कि यह अभियान सभी के लिए है, चाहे वह अमीर हो या गरीब, नेता हो या आम नागरिक।वहीं दुद्धी नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने अपने पूरे कर्मचारी और सभासदों के साथ इस यात्रा मे सहभागिता की।
कार्यक्रम संयोजक मनीष जायसवाल और मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ने सभी नागरिकों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त की शाम को तिरंगे को सम्मानपूर्वक उतारकर सुरक्षित रखना है।
इसके अलावा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दुद्धी मे भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा कॉलेज से निकलकर टाउन क्लब मैदान पर गई और उसके बाद कॉलेज वापस लौटी। इस अवसर पर प्रिंसिपल रितिका श्रीवास्तव और मनीष कुमार आदि उपस्थित रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा निकाले गए तिरंगा यात्रा मे जिलाधिकारी निखिल यादव, वीडियो राम विशाल चौरसिया, स० वि० अधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव ,जिलामंत्री दिलीप पांडे, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह उर्फ बबलू, सुमित सोनी सह संयोजक, विनोद जा०, धर्मेंद्र पाल ,संजू तिवारी,अनिल हलुवाई, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जितेंद्र चन्द्रवंशी ,शिवशंकर प्रसाद , अजय चन्द्रवँशी, विकास सोनी, विकास मद्धेशिया, सूरजदेव प्रसाद मण्डल महामंत्री, प्रेमनारायण सिंह ,मोनू ,गोरखनाथ अग्रहरि दीपक जौहरी अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष राफे खान , दीवान सिंह मीरा सिंह गोंड़, धीरज जायसवाल, कलावती देवी, सहित सैकड़ों की संख्या मे नगरवासी मौजूद रहें।

