कोन संवादाता(जयदीप गुप्ता)।
कोन।स्थानीय थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव निवासी एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार को गया जिसके बाद उसने पूरी ठगी की घटना की जानकारी कोन पुलिस को दी जिसके बाद कोन थाना की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल की सहायता से ठगी का शिकार हुए व्यक्ति का पैसा उसके खाते में वापस कराया।
कोन थाना प्रभारी संजीव सिंह ने बताया की खेमपुर निवासी सुरेन्द्र जायसवाल पुत्र रंजीत ने कोन थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मेरा बारह हजार रुपया की धनराशि ठगी कर ली गई है,जिसके बाद स्थानीय थाने पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।वही थाना प्रभारी के नेतृत्व में कोन थाने की साइबर टीम के द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करके आवेदक के फ्राड हुई धनराशि को फ्राड के खाते को होल्ड कराया गया तथा NCRP पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके संबंधित बैंक शाखा को ईमेल पत्राचार करके आवेदक की फ्राड हुई बारह हजार धनराशि उसके मूल बैंक खाते में सफलता पूर्वक वापस कराया गया।धनराशि वापस कराने वाली साइबर टीम में उप निरीक्षक वंशराज राय,कांस्टेबल अमृतसुराज और महिला कांस्टेबल शिखा कुमारी शामिल रहें।

