देश के वीर जवानों के सम्मान में चोपन मंडल में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा।

---Advertisement---

 

अशोक मदेशिया
संवाददाता

चोपन (सोनभद्र)। भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर चोपन मंडल के कार्यकर्ताओं ने देश के वीर जवानों के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। चोपन मंडल के कोने-कोने से पहुँचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने यात्रा में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राम सकल ने झंडा दिखाकर यात्रा की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान है। यह उन वीर सैनिकों की देन है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आज़ादी दिलाई और आज भी सीमाओं पर मुस्तैदी से रक्षा कर रहे हैं, जिनकी वजह से हम अपने घरों में चैन से सोते हैं। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी ने कहा कि “हमारे झंडे का सम्मान सर्वोपरि है। यह देश की आन-बान-शान है और इसे हम जीते-जी कभी झुकने नहीं देंगे। जब तक शरीर में प्राण हैं, तिरंगे की शान बरकरार रखेंगे। तिरंगा यात्रा में भाजपाई जोश और देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते हुए विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर के बस स्टैंड पर संपन्न हुई। इस अवसर जिलाकार्य- समिती प्रदीप अग्रवाल,जिला प्रतिनिधि सुनील सिंह,मंडल अध्यक्ष संजय केशरी,मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, महामंत्री विकास चौबे,छोटकू विकास सिंह,कमल सिंह व अन्य सैकड़ों पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now