पिपरी से दीपू तिवारी की रिपोर्ट
(पिपरी सोनभद्र )श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। रक्षाबंधन पर्व भाई–बहन के स्नेह, सुरक्षा और विश्वास का पर्व है। जिसमें बहनें, भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु, सुख और समृद्धि की कामना करती हैं और भाई, बहन की रक्षा का संकल्प लेता है। इस वर्ष श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त शुक्रवार को दोपहर 2:12 पर शुरू होगी तिथि का समापन 9 अगस्त शनिवार को दोपहर 1:24 पर होगा। उदया तिथि के अनुसार रक्षाबंधन पर्व 9 अगस्त शनिवार को मनाया जाएग। 9 अगस्त शनिवार का दिन पूरी तरह भद्रा मुक्त भी रहेगा। 9 अगस्त को, वार शनिवार, पूर्णिमा तिथि, और शनि की राशि मकर में ही चंद्रमा विद्यमान रहेंगे। साथ ही श्रवण नक्षत्र का अद्भुत योग भी रहेगा। इस बार रक्षाबंधन के अवसर पर सर्वार्थ सिद्धि योग व सौभाग्य योग के अद्भुत शुभ संयोग भी बन रहा हैं। वैसे तो 9 अगस्त शनिवार का संपूर्ण दिन ही पूजा व रक्षा सूत्र बांधने के लिए शुभ है। शनिवार को सुबह 9 से सुबह 10:45 तक राहु काल रहेगा।

