सोनभद्र:बीते 24 घंटे से लगातार रुक-रुक कर बारिश होने के चलते पहाड़ी नाले और नदियों से अचानक पानी आने से थाना जुगैल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भरहरी टोला चकदहिया के परेवानाले में बना पुलिया के ऊपर से बारिश का पानी तेज बहाव में बाइक समेत दो युवक पानी में बह गए जिसमें NDRF टीम व जुगैल पुलिस के यथक प्रयास से 17 घंटे बाद दोनो युवक का शव बरामद हुआ।
मृतक युवक घोरावल थाना क्षेत्र के भरकना गांव निवासी दिनेश धोबी पुत्र लाल जी धोबी उम्र 19 वर्ष,अंकित पुत्र इंद्रजीत उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई है। शव को मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम, जुगैल थाना प्रभारी नागेश सिंह मय फोर्स व ग्राम प्रधान भरहरी राम अवतार मौजुद रहे और शव को मिलते ही कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा, पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी।

