प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त, ब्लॉक में किया गया सीधा प्रसारण ।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देशभर के करीब 10 करोड़ किसानों को 21,000 करोड़ रुपये की राशि डिजिटल माध्यम से उनके खातों में अंतरित की। इस अवसर का सीधा प्रसारण जनपद सोनभद्र के सभी विकास खंडों में किया गया। चोपन ब्लॉक सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय केशरी ने की, जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता रहे। कार्यक्रम के दौरान डिजिटल एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री का संबोधन उपस्थित किसानों, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों द्वारा देखा गया। मुख्य अतिथि नंदलाल गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है, वह करती है। किसानों के खातों में सीधे 21 हजार करोड़ की राशि भेज कर प्रधानमंत्री ने देशवासियों के विश्वास को और दृढ़ किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को आर्थिक और सामरिक रूप से सशक्त बनाकर वैश्विक स्तर पर सम्मान दिलाया है। मंडल अध्यक्ष संजय केशरी ने कहा कि मोदी सरकार की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि जनता को मिलने वाली योजनाओं की राशि बिना किसी बिचौलिए के सीधा उनके खातों में पहुंच रही है। आज गारंटी का दूसरा नाम मोदी बन गया है। पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने किसानों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार हर क्षेत्र में चाहे वह रक्षा हो या रोजगार समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है। लोकल फॉर वोकल का संकल्प भारत को आत्मनिर्भर बना रहा है। इस मौके पर किसान मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष मीनू चौबे, नागेश्वर गौड़, जिला पंचायत सदस्य उत्तरा त्रिपाठी, ओबरा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल, सतेन्द्र आर्य, धर्मेंद्र जायसवाल, राहुल सिंह, राजन जायसवाल, रामनिवास तोमर, विकास सिंह छोटकू, हिमांशु प्रियदर्शी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment