Sonbhadra crime: मेडिकल स्टोर के आड़ में बेच रहे थे नशीले दवाए, छत्तीसगढ़ की पुलिस ने मेडिकल स्टोर के एसोसिएशन के अध्यक्ष व संचालक को किया गिरफ्तार

By:

On: Saturday, August 2, 2025 3:11 AM

---Advertisement---

सोनभद्र। जिले में पूर्व में पुलिस के हाथ से चढ़े कुछ नशेड़ियों ने भी पूछताछ के दौरान कई मेडिकल स्टोर से नशीले दवाएं बेची जाने की जानकारी पुलिस को दी थी। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी थी, लेकिन संबंधितों ने कारवाई नहीं की। इस वजह से जिम्मेदार लोगों के कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं

प्रकरण में विधिवत कार्यवाही कर प्रकरण में आरोपीगणों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। प्रकरण में आरोपी प्रिंस बारी, राहूल कुमार पाटले और कुनाल रजक न्यायिक रिमांड पर है। पूछताछ में प्रिंस बारी ने बताया कि वह अबिकापुर निवासी अभिषेक बारी के साथ मिलकर रॉबर्ट्सगंज के रहने वाले एक युवक से नशीला टेबलेट मंगवाकर बिलासपुर में राहुल कुमार और कुनाल रजक के माध्यम से बेचते थे।

गुरुवार की रात में बिलासपुर जिले की फोर्स ने राबर्ट्सगंज में कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान एक मेडिकल स्टोर से युवक को हिरासत में लेकर अपने साथ छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गई। उधर जैसे ही लोगों को पता चला कि पुलिस ने जिस युवक को गिरफ्तार किया है वह नशीले टैबलेट का कारोबार करता है तो एक बार लोगों को विश्वास नहीं हुआ। कुछ लोगों ने बिलासपुर की पुलिस से बातचीत कर सच्चाई भी जानी। पुलिस ने युवक के खिलाफ नशीले टैबलेट के कारोबार करने के संबंध में पुख्ता साक्ष्य होने की जानकारी दी।सोनभद्र। जिले में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कुछ लोगों की मदद से कई मेडिकल स्टोर पर नशीले टैबलेट बेचे जा रहे हैं। इससे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। राबर्ट्सगंज में संचालित एक मेडिकल स्टोर से जुड़ा व्यक्ति छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर तक नशीले टैबलेट की सप्लाई करता था।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment