विधायक द्वारा पीडब्ल्यूडी अधिकारी को फटकार लगने के बाद भी नही सुधरे ठेकेदार , बगैर परमिट मानक विपरीत गिट्टी सप्लाई का आरोप

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
अनिल जायसवाल
संवाददाता

डाला (सोनभद्र) – तेलगुड़वा कोन संपर्क मार्ग इन दिनों सुर्खियों में है वही घटिया निर्माण कार्य को लेकर सदर विधायक ने भी पीडब्ल्यूडी अधिकारी को लगायी फटकार जनता की समस्या को ध्यान में लेकर विधायक ने संज्ञान लिया
वहीं ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण हेतु कार्य शुरू करा दिया गया और सड़क निर्माण कार्य में मानक अनुरूप सोलिंग का प्रयोग नहीं करते हुए सोलिंग के जगह 40एमएम व 20एमएम की प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है जिस स्टोन का कोई भी एम.एम. 11 प्रपत्र (परमिट) ना लगाते हुए परमिट ठेकेदार द्वारा बचा लिया जा रहा है
ऐसे हजारों की संख्या में ट्रैकों से बगैर एम.एम 11 प्रपत्र के ही 40एमएम व 20एमएम की सप्लाई बेधड़क की जा रही है जिसका कोई खनन विभाग द्वारा रोक-टोक नहीं है राजस्व का करोड़ों का नुकसान करने वाले ठेकेदार को आखिर किसकी सह मिल रही है
तेलगुड़वा कोन सम्पर्क मार्ग में भ्रष्टाचार को लेकर चर्चाएं आम हो गयी। सड़क के पास होते ही ठेकेदार भ्रष्टाचार में लिप्त होते नजर आए। सड़क की गुणवक्ता को लेकर शिकायत पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को अपने कार्यालय में बुलाकर फटकार लगाई वहीं जानकारी मिली कि ठेकेदार द्वारा जमकर भ्रष्टाचार व राजस्व की लूट किया जा रहा है और ठेकेदारों की बल्ले बल्ले है। वही स्थानीय ग्रामीण निर्भर चौधरी ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य शुरूआत तेलगुडवा चौराहे से हाफइंच सोलिंग युक्त गिट्टी सड़क बनाने में प्रयोग किया जा रहा है और चौराहे से लगभग सौ मीटर बिना सड़क के साफई किए ही पुराना सड़क पर सोलिंग गिरवाकर बराबर कर दिया गया जो भविष्य में डैमेज होने की आशंका बना रहेगा। ठेकेदार चंद लाभ हेतु मानक के विपरीत कार्य कर रहा है। ग्रामीण नीरज शर्मा ने बताया कि सदर विधायक के वर्षों संघर्ष के बाद सड़क कार्य सुरु करवा गया है जिससे हम प्रसन्न है लेकिन ठेकेदार अपनी मनमानी करते हुए सरकार की छवि धूमिल कर सरकार की मंसूबे पर पानी छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और मानक बिहिन सड़क निर्माण करवाते चले जा रहा है । धीरेन्द्र जयसवाल ने कहा कि अभी कार्य के शुरूआत में ही ठेकेदार ऐसा कर रहा तो सड़क की गुणवत्ता कैसा रहेगा और जब जेई भी जांच कर रहे इसके वावजूद भी ठेकेदार द्वारा हाफइंच युक्त सोलिंग प्रयोग क्या दर्शाता है जिलाधिकारी महोदय जी संज्ञान में लेते मानक को ध्यान रखकर सड़क निर्माण करवाने का कृपा करें ।
इस संबंध खण्ड टू के जेई अमित वर्मा ने बताया कि उक्त संबंध में दोषी होने पर उसकी पेमेंट नहीं किया जायेगा। बिना परमिट मामला संज्ञान में नहीं था उपरोक्त की जांच करवाई जाएगी ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment