छात्र नेताओं ने सीट बढ़ाने की मांग को लेकर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी/सोनभद्र। 33 प्रतिशत सीट बढाने की मांग को लेकर भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी मे छात्र नेताओं ने प्रभारी प्राचार्य डॉ. रामसेवक यादव को ज्ञापन सौंपा। छात्र नेताओं ने बताया कि महाविद्यालय मे बढ़ती छात्र संख्या के कारण प्रवेश प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में छात्रों को दाखिला नहीं मिल पा रहा है। वर्तमान में सीमित सीटों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले कई छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं।छात्र नेताओं के ज्ञापन पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. रामसेवक यादव ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस विषय पर उच्च स्तर पर पत्राचार कर मांग से अवगत कराया जाएगा।इस मौके पर छात्र नेता अभय यादव , ओम अग्रहरि, कार्तिक सिंह, उज्ज्वल सिंह, शिवराज मिश्रा सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment