साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत  म्योरपुर पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक-*

---Advertisement---

 

म्योरपुर/सोनभद्र ,आज  मां महा मैत्रायणी योगिनी इंटर कॉलेज, म्योरपुर में साइबर जागरूकता अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में थाना म्योरपुर पुलिस टीम द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के प्रकार जैसे – सोशल मीडिया हैकिंग, ओटीपी फ्रॉड, फिशिंग, साइबर बुलिंग, फेक आईडी, अश्लील सामग्री प्रसारण आदि विषयों पर जागरूक किया गया। ऑनलाइन सुरक्षित रहने की युक्तियां व डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सतर्कता बरतने के उपाय भी विस्तारपूर्वक समझाए गए।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का शांति व धैर्यपूर्वक उत्तर देते हुए उन्हें तकनीकी एवं कानूनी दृष्टिकोण से संतुष्ट किया गया। साथ ही, विशेष रूप से बालिकाओं को उनसे संबंधित अपराधों की पहचान व उनसे निपटने के प्रभावी तरीकों के बारे में जागरूक किया गया।
छात्राओं को सुरक्षा हेतु निम्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई:
• महिला हेल्पलाइन : 1090
• चाइल्ड हेल्पलाइन : 1098
• आपातकालीन सेवा : 112
• साइबर अपराध शिकायत : 1930
• साइबर पोर्टल : www.cybercrime.gov.in
थाना म्योरपुर की यह पहल युवा वर्ग को साइबर अपराधों से सजग करने, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने तथा समाज में अपराध के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment