राजकीय महाविद्यालय दुद्धी मे नए सत्र के शुभारम्भ पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्र। नए सत्र के शुभारंभ पर भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी मे आज बुधवार को दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे नए छात्रों को महाविद्यालय मे प्रवेश के बाद अनुशासन की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद छात्र/छात्राओं को कॉलेज में ड्रेस कोड, परिचय पत्र, और प्रवेश की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। साथ ही कॉलेज में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, और खेल गतिविधियों की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य नीलांचल मजूमदार ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने नए छात्रों को महाविद्यालय के नियमों और अनुशासन का पालन करने की सलाह दी।
कार्यक्रम मे प्राचार्य डॉ. रामसेवक यादव, मिथिलेश गौतम, अजय कुमार, विवेकानंद, प्रियंका जायसवाल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्तमान प्राचार्य राम सेवक यादव ने की।
कालेज के प्राचार्य ने बताया कि दीक्षारंभ कार्यक्रम का उद्देश्य नए छात्रों को महाविद्यालय के वातावरण और नियमों से परिचित कराना था। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को महाविद्यालय में अपने शैक्षिक जीवन को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए प्रेरित किया जाता है।भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी में छात्रों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, जिनमें प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, और खेल गतिविधियाँ शामिल हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य छात्रों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। ताकि आगे चलकर सभी छात्र /छात्राएं सफलता के शिखर पर पहुंचे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment