सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र । स्थानीय कस्बा दुद्धी मे नागपंचमी का त्यौहार परंपरागत रूप मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या मे क्षेत्रवासी टाऊन क्लब (श्रीरामलीला )मैदान पर उपस्थित होकर कुश्ती,दंगल प्रतियोगिता का आनंद उठाया।
आपको मालूम रहे कि जय बजरंग अखाड़ा समिति द्वारा आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता मे विभिन्न गांवों और क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता की शुरुआत प्राचीन हनुमान मंदिर से पूजा विधि के साथ हुई, जहां नन्हे मुन्ने बच्चों और युवा पहलवानों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। इसके बाद टाऊन क्लब क्रिकेट मैदान में बड़े पैमाने पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुश्ती प्रतियोगिता मे दुद्धी, विंढमगंज, रेणुकूट, अमवार, ओबरा,डाला,चोपन,शक्तिनगर, अनपरा, बीना आदि जगहों से आए पहलवानों ने अपनी अपनी जीत के लिए जोर आजमाइश की। घंटों चले मुकाबलों के बाद विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि,जय बजरंग अखाड़ा समिति के संयोजक कन्हैया लाल अग्रहरि ,अध्यक्ष पंकज जायसवाल, महामंत्री दीपक शाह ,शाखा अध्यक्ष हिमांशु दित्य ,अजित सिंह, देवेश मोहन ,धीरेंद्र प्रसाद अग्रहरी ,पवन कुमार सिंह,राकेश पहलवान सहित हजारों की संख्या मे क्षेत्र वासी मौजूद रहे।

