एसडीएम दुद्धी और ड्रग इंस्पेक्टर ने संयुक्त रूप से मेडिकल दुकानो का किया जांच।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्र । स्थानीय कस्बा दुद्धी मे आज मंगलवार को एसडीएम निखिल यादव और ड्रग इंस्पेक्टर राजेश मौर्या ने कई मेडिकल स्टोरों की जांच की। इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों और सहकर्मियों मे हड़कंप की स्थिति बनी रही।
जांच में मेडिकल स्टोरों मे कई खामियां पाई गईं, जिसे जल्द सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। उपजिलाधिकारी ने बताया कि कुछ खामियों पर संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए लिखा गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्रवाई दिखाई देगी।आपको बता दें कि एसडीएम और ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने कई मेडिकल स्टोरों की विधिवत जांच की। अधिकारियों के धमकने की खबर सुनते ही अन्य मेडिकल स्टोर के संचालक धड़ाधड़ शटर गिराकर भूमिगत हो गए।
ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच के दौरान एक्सपायर दवाओं और बिना लाइसेंस के दवा वितरण पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की जा रही है ।
उपजिलाधिकारी ने आश्वस्त किया है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टोरों को दवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा के मानकों का पालन करना होगा। ऐसा न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उनका लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment