Sonbhadra news:अराजक तत्वों ने तोड़ी हनुमान जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त
सोनभद्र:स्थानीय थाना क्षेत्र के वार्ड नं0 11 अम्बेडकर नगर चौराहा स्थित शिव मंदिर में स्थापित हनुमानजी की प्रतिमा को कुछ अराजक तत्वों ने बीती रात क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी जानकारी होते ही कुछ ही देर में मौके पर पार्षद गायत्री सिंह, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग आ गए। सूचना पर कस्बा चौकी पुलिस ने माहौल की गंभीरता को समझते हुए मौके पर जाकर बातचीत की और जल्द नई प्रतिमा की स्थापना करवाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर शांत करवाया है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह ज़ब लोग पूजा करने मंदिर पर पहुंचे तो अंदर का हाल देखकर आक्रोशित हो गए। मूर्ति जमीन पर गिरी पड़ी थी। हनुमानजी का एक हाथ, पीछे का हिस्सा, मुकुट, पर्वत आदि टूटा हुआ था। जानकारी लगते ही तमाम लोग जमा हो गए। मामला बढ़ता देखकर कस्बा चौकी प्रभारी शिव कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गई और समझाबुझा कर मामले को शांत कराया साथ ही आरोपियों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने में जुट गए।

